उत्तर प्रदेश के आगरा से धोखाधड़ी के एक मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। खुद को मृत बताकर 13 सालों तक कानून की आंखों में धूल झोंकने वाला जालसाजी का आरोपी ताराचंद शर्मा आखिरकार पकड़ा गया। वह शहर की सड़क पर बेफिक्र होकर स्कूटर चलाते हुए देखा गया, जिसके बाद वादी पक्ष ने उसकी तस्वीर खींचकर अदालत में जीवित होने के पुख्ता सबूत के तौर पर पेश कर दी।
मामला 1999 का है, जब गांधी नगर, नगला बैनी प्रसाद निवासी ताराचंद शर्मा के खिलाफ फर्जी वसीयत तैयार करने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में अदालत ने उसे तलब किया था। राहत पाने के लिए आरोपी ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन वहां से भी उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए आरोपी ने खुद को मृत दर्शा दिया और 13 वर्षों तक फरार रहा।
हाल ही में जब वादी पक्ष ने उसे सड़क पर घूमते देखा, तो तुरंत उसकी फोटो खींच ली और साक्ष्य के रूप में विशेष सीजेएम शिवा नंद गुप्ता की अदालत में दाखिल कर दी। जीवित होने के पुख्ता सबूत कोर्ट के सामने आते ही आरोपी के पास कोई रास्ता नहीं बचा और उसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
विशेष सीजेएम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ताराचंद शर्मा की जमानत अर्जी तुरंत खारिज कर दी और उसे सीधा जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। 13 साल पुराने इस धोखाधड़ी के परिवाद में आए इस मोड़ ने सभी को चौंका दिया है।
The post आगरा में 13 साल तक खुद को मृत बताकर फरार रहा जालसाज आखिरकार पकड़ा गया, अदालत ने भेजा जेल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














