Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: सोशल मीडिया की सनक में जान जोखिम में डाल रहे रीलबाजी,...

जौनपुर: सोशल मीडिया की सनक में जान जोखिम में डाल रहे रीलबाजी, गोमती में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल,

0
1000912851-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने और वायरल होने की चाहत में युवा अब अपनी जान तक जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो रविवार की शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने गोमती नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो जौनपुर नगर के सद्भावना पुल के पास स्थित गोपी घाट का है। वीडियो में कुछ युवक गोमती नदी के किनारे खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाले दृश्य में दो युवक एक युवक के हाथ-पैर पकड़कर उसे हवा में लहराते हुए गोमती नदी में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक-एक करके करीब सात युवक नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में युवकों के चेहरे पर न तो नदी की गहराई का डर दिखाई दे रहा है और न ही तेज बहाव की चिंता। सोशल मीडिया पर रील बनाने और उसे वायरल करने की होड़ में युवक अपनी जिंदगी को ऐसे खतरे में डाल रहे हैं, जिसका परिणाम कभी भी बेहद गंभीर हो सकता है।

गोमती नदी का बहाव और गहराई कई स्थानों पर जानलेवा साबित हो सकती है। नदी में छलांग लगाने या किसी व्यक्ति को जबरन पानी में फेंकने के दौरान जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। खासकर बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने के कारण खतरा और भी बढ़ जाता है।

रील के चक्कर में कहीं जिंदगी न गंवा दें युवा
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत युवाओं में इस कदर बढ़ती जा रही है कि मनोरंजन और स्टंट के बीच जिंदगी और मौत का अंतर ही खत्म होता नजर आ रहा है। सवाल यह है कि कुछ सेकंड की रील और चंद लाइक-कमेंट के लिए आखिर युवा अपनी जिंदगी से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं?

वायरल वीडियो ने पुलिस और प्रशासन के सामने भी बड़ा सवाल खड़ा किया है। गोमती नदी के घाटों पर यदि इस तरह के खतरनाक स्टंट लगातार हो रहे हैं तो निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने और युवाओं को नदी में खतरनाक स्टंट करने से रोकने की मांग की है।

अब देखना यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर युवकों की पहचान और ऐसे जानलेवा स्टंट पर रोक लगाने के लिए क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयोगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी का हमेशा के लिए सफाया कर देगी
Next articleJaunpur News जौनपुर में पोषण अभियान की समीक्षा, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र 15 दिन में पूरे करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here