Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर : खजुरन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की...

बदलापुर : खजुरन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक

0
1000904577-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

बदलापुर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर खजुरन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

नाग पंचमी एवं सावन के तीसरे सोमवार के संयोग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं भी की गईं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleविजय ने कर्नाटक में 3 ‘तमिल शिकारियों’ की हत्या की निंदा की
Next articleसीएम धामी ने खटीमा में थारू समाज से की मुलाकात, सर्वांगीण विकास का दिया भरोसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here