Home आवाज़ न्यूज़ सीएम धामी ने खटीमा में थारू समाज से की मुलाकात, सर्वांगीण विकास...

सीएम धामी ने खटीमा में थारू समाज से की मुलाकात, सर्वांगीण विकास का दिया भरोसा

0
🔊 खबर सुनें

खटीमा के कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू समाज की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ थारू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समाज के प्रति उनके निरंतर सहयोग तथा संस्कृति-परंपराओं के संरक्षण के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि यह महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और थारू समाज के बीच विश्वास व विकास की साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि थारू समाज से उनका जुड़ाव वर्षों पुराना है और खटीमा से आत्मीय संबंध हमेशा बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जनजातीय समाज से होना इस सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। डबल इंजन की सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनजातीय समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जाए। थारू समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक बेटी शिक्षित व सशक्त बने। समाज की हर समस्या, सुझाव और अपेक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

The post सीएम धामी ने खटीमा में थारू समाज से की मुलाकात, सर्वांगीण विकास का दिया भरोसा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर : खजुरन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक
Next articleलखनऊ: जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर किया प्रदर्शन, सड़क जाम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।