🔊 खबर सुनें
✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026, मंगलवार को जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
इस दौरान परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।





