Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: कागज पर पाठशाला, धरातल पर मधुशाला!*

जौनपुर: कागज पर पाठशाला, धरातल पर मधुशाला!*

0
1000890354-4-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*जौनपुर।* आम आदमी पार्टी के “स्कूल खोजो अभियान” में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की एक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। सिकरारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सादात बिंदुली को सरकारी यू-डायस रिकॉर्ड में संचालित दर्शाया गया है, जबकि धरातल पर विद्यालय बंद मिला।
पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में एच.एन. तिवारी, विजय सिंह बागी एवं विद्याधर की टीम ने विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया। विद्यालय पर ताला लगा था, परिसर में भारी गंदगी और शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय लगभग एक वर्ष से बंद है।
यह “स्कूल खोजो अभियान” के तहत सामने आया तीसरा मामला है। इससे पहले टीम ने सिकरारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मीरगंज खास और बक्शा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरामऊ की भी जमीनी स्थिति सामने रखी थी।
डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि “योगी आदित्यनाथ जी, कागजों पर स्कूल चलाना बंद करिए और हमारे स्कूलों की चोरी करना बंद करिए। यू-डायस पर पाठशाला Operational है और जमीन पर ताला लगा है—यह कैसी शिक्षा व्यवस्था है? बच्चों के स्कूल बंद हैं और स्कूल परिसर शराब की बोतलों का अड्डा बन रहे हैं।”»
उन्होंने कहा, “आप स्कूलों को चाहे आसमान में छुपाकर रखें, पाताल में रखें या किसी गुफा-सुरंग में—हम उन्हें खोज निकालेंगे। और योगी आदित्यनाथ जी, बहुत जल्द आपके गृह जनपद गोरखपुर में भी ‘चोरी किए गए’ विद्यालयों को खोजकर जनता के सामने लाएंगे।”
डॉ. मिश्र ने कहा कि स्कूल खोजो अभियान जारी रहेगा। एक-एक विद्यालय की जमीनी हकीकत जनता के सामने रखी जाएगी और सरकारी रिकॉर्ड तथा धरातल के बीच अंतर के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
“बच्चों के स्कूल वापस खोलिए, सुविधाएं बहाल कराइए और उन्हें शिक्षा दीजिए—कागजी आंकड़ों से बच्चों का भविष्य नहीं बनता।”

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: जलालपुर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई*
Next articleअगस्त 2026 में भारत में नई कारों की बौछार: 14 से 26 अगस्त के बीच 9 मॉडल लॉन्च/अनवील संभव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here