Home आवाज़ न्यूज़ कुशीनगर: 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी का आरोप, पुलिस जांच में...

कुशीनगर: 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

0
🔊 खबर सुनें

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी का आरोप सामने आया है। पीड़िता की मां का कहना है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी घर से अकेले सरेह की ओर गई थी। कुछ देर बाद घर लौटने पर उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान मिले।

परिजन किशोरी को रामकोला सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मां ने पुलिस से कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

रामकोला पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर दर्ज नहीं हुई है। सीओ खड्डा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण अभी बाकी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post कुशीनगर: 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleवाराणसी में चोरी की अनोखी वारदात: चोर ने एजेंसी में 4 घंटे आराम किया, कॉफी पी, लूंगी डांस किया फिर बाइक लेकर हुआ फरार
Next articleलखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे (एनएच-30) को छह लेन बनाने का फैसला, पहले चरण में 65 किमी का प्रस्ताव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।