Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे (एनएच-30) को छह लेन बनाने का फैसला, पहले चरण में...

लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे (एनएच-30) को छह लेन बनाने का फैसला, पहले चरण में 65 किमी का प्रस्ताव

0
🔊 खबर सुनें

अवध और रूहेलखंड के बीच रफ्तार बढ़ाने के लिए लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे (एनएच-30) को छह लेन करने का फैसला किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर तक के 65 किलोमीटर हिस्से को छह लेन बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। साथ ही निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं।

इस परियोजना से लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली जिलों की लाखों की आबादी को सीधा फायदा होगा। लखनऊ से बरेली तक हाईवे की कुल लंबाई 250 किलोमीटर है। पहले चरण में लखनऊ रिंग रोड से सीतापुर तक के हिस्से को चार लेन से छह लेन बनाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है।

एनएचएआई के सूत्रों के अनुसार अगले चरण में सीतापुर से बरेली तक का हिस्सा शामिल किया जाएगा। इससे वाया सीतापुर लखनऊ से बरेली और दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। लखनऊ से सीतापुर तक 65 किलोमीटर हाईवे को चौड़ा करने पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक गौतम विशाल चरण पहारी ने बताया कि टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। जैसे ही केंद्रीय मंत्रालय की मंजूरी मिल जाएगी, इन टेंडरों को खोला जाएगा।

The post लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे (एनएच-30) को छह लेन बनाने का फैसला, पहले चरण में 65 किमी का प्रस्ताव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleकुशीनगर: 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Next articleपाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने लश्कर आतंकवादियों के साथ मंच साझा किया, भारत को ‘नष्ट’ करने की धमकी दी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।