Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर: अचानक तहसील पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत; अधिवक्ताओं की पुलिस...

बदलापुर: अचानक तहसील पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत; अधिवक्ताओं की पुलिस से हुई बहस

0
1000895549-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

बदलापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने मंगलवार दोपहर बदलापुर तहसील का अचानक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के पहुंचते ही तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और लंबित मामलों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, जनसुनवाई केंद्र और शिकायत निस्तारण से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की स्थिति पूछी और समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई और कार्यालयों की कार्यप्रणाली को भी उन्होंने परखा।

इसी दौरान जिलाधिकारी से मुलाकात के लिए तहसील परिसर में कई अधिवक्ता और फरियादी मौजूद थे। आरोप है कि डीएम के साथ चल रहे स्कॉर्ट के जवानों और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस बात को लेकर अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अपना निरीक्षण जारी रखा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। साथ ही कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने और सरकारी कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय से पूरा करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी के अचानक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में पूरे दिन हलचल का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
aawaz news
aawaz

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleजिंदगी में अटके महसूस कर रहे हैं? इंटरनेट कहता है बुक करें ‘रिवर्स वेकेशन’
Next article🚨 बदलापुर में अचानक पहुंचे डीएम, कई स्थानों पर छापेमारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here