Home आवाज़ न्यूज़ राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाने वाले भाजपा...

राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता को सीबीआई ने बुलाया

0
🔊 खबर सुनें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता विग्नेश शिशिर को सीबीआई ने सोमवार को पेश होने को कहा है। शिशिर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें सीबीआई कार्यालय बुलाया गया है। हालांकि, मामला अदालत में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए उन्होंने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 12 मई को इस मामले में बंद कमरे में करीब दो घंटे तक सुनवाई की थी। न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति बीआर सिंह की पीठ ने 14 मई को अपलोड किए गए अपने आदेश में कहा था कि सीबीआई ने अदालत को सूचित किया है कि याचिकाकर्ता की शिकायत उसे मिल गई है और वह आठ सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करेगी।

विग्नेश शिशिर ने अपनी आपराधिक रिट याचिका में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति एकत्रित की है। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी से कराने का अनुरोध किया था।

अन्य एजेंसियों से भी मांगा गया जवाब

हाईकोर्ट की पीठ ने अपने पहले के आदेश में कहा था कि यदि शिकायत प्राप्त हो गई है तो कानून के मुताबिक आरोपों का सत्यापन किया जा सकता है। अदालत ने सीबीआई और ईडी के अलावा केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) को भी राहुल गांधी पर लगे आरोपों पर आठ सप्ताह के अंदर अपना जवाब देने का निर्देश दिया था।

The post राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता को सीबीआई ने बुलाया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, मानसून सत्र और समान वेतन पर हो सकता है फैसला
Next articleब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक बना रही पार्टी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।