नई दिल्ली: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने केंद्र सरकार से चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मटेरियल (सीएसएएम), डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन में कमियों के लिए माफी मांगी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह माफी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय परामर्श के दौरान दी गई।
दो दिवसीय बैठक में प्लेटफॉर्म जवाबदेही, कंटेंट मॉडरेशन और भारतीय कानूनों के अनुपालन पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े वीडियो हटाने के मुद्दे का इस बैठक में कोई जिक्र नहीं हुआ।
मेटा ने गलतियां स्वीकार कीं
मेटा ने कंटेंट मॉडरेशन में गलतियां स्वीकार कीं और हानिकारक कंटेंट के हैंडलिंग पर खेद व्यक्त किया। सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेटा आईटी अधिनियम के तहत इंटरमीडियरी को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा (सेफ हार्बर) का दावा नहीं कर सकता, क्योंकि उसके एल्गोरिद्म सक्रिय रूप से तय करते हैं कि कौन-सा कंटेंट यूजर्स तक पहुंचेगा।
सूत्रों ने कहा, “उन्हें साफ बता दिया गया कि वे इंटरमीडियरी की परिभाषा में नहीं आते। वे तय करते हैं कि कंटेंट किसे मिले। इसलिए आईटी अधिनियम के तहत सेफ हार्बर सुरक्षा लागू नहीं होती।”
बैठक में मेटा के बिजनेस प्रैक्टिसेज पर भी चर्चा हुई। मेटा ने स्वीकार किया कि कुछ खास कैटेगरी के कंटेंट को बढ़ावा देने पर बड़ी रकम खर्च की गई और उन फैसलों पर खेद जताया।
The post मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांगी, सीएसएएम और डीपफेक कंटेंट पर जताया खेद appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











