Home जौनपुर छेड़-छाड़ का विरोध करने पर चार की पिटाई

छेड़-छाड़ का विरोध करने पर चार की पिटाई

0
🔊 खबर सुनें
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना गुरूवार की शाम लगभग 7 बजे की है।
रविंद्र कुमार निषाद 46 वर्ष की पुत्री घर के बाहर शौच के लिए जा रही थी कि उसी समय एक युवक ने छेड़खानी किया, जिसका विरोध करने पर कहासुनी होते होते एक पक्ष के लोगों ने रविंद्र कुमार निषाद, दीपक 18 वर्ष, रेनू 38 वर्ष पत्नी रविंद्र कुमार, रवि को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस घटना में घायल रेनू ने बताया कि शाम को ही पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जिसके कारण उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। फिल्हाल पुलिस सभी घायलों का दूसरे दिन चिकित्सकिय परीक्षण जिला अस्पताल में भेजकर कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article50 की उम्र में चाहते हैं 35 साल जैसा स्वस्थ दिल? कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बताईं 3 दैनिक आदतें
Next articleहाईटेंशन तार से झुलसे मासूम के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।