Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: मां के साथ दवा लेने जा रही किशोरी ने नदी में...

जौनपुर: मां के साथ दवा लेने जा रही किशोरी ने नदी में कूदकर दी जान

0
1000880539-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित शाही पुल से दिन में मां के साथ ई रिक्शा से दवा लेने जा रही किशोरी ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना शुक्रवार दिन के लगभग तीन बजे की है। गुलर घाट निवासी सैय्यद हसनैन की 17 वर्षीया पुत्री गुड़िया अपनी मां शर्मिला के साथ दवा लेने के लिए ई रिक्शा से जा रही थी। जब ई रिक्शा शाही पुल से गुजर रहा था उसी समय चानक गुड़िया ने ई रिक्शा रूकवा लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने गोमती नदी में नकाब पहने हुए छलांग लगा दिया। बेटी के गोमती में छलांग लगाने के बाद मां वहीं सिर पटक पटक विलाप करने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक गुड़िया की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से गुड़िया की लाश को खोजने में लग गई है। समाचार लिखे जाने तक लाश नहीं मिली हुई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAAP के पूर्व नेता ताहिर हुसैन को IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई
Next articleजौनपुर: निपुण भारत मिशन की समीक्षा, शिक्षा गुणवत्ता व छात्र सुरक्षा पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here