Home आवाज़ न्यूज़ शशि भूषण बालिका डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन, पंजाबी महिलाओं की...

शशि भूषण बालिका डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन, पंजाबी महिलाओं की भूमिका पर चर्चा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वाधान में शशि भूषण बालिका डिग्री कॉलेज के इतिहास एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय चेतना में पंजाबी महिलाओं की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डी आर साहू, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में चेतना का अर्थ समझाते हुए भागीदारी, साझेदारी और बराबरी का सूत्र दिया। विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर सुकांत चौधरी ने कहा कि, राष्ट्र की एकता को कोई खतरा नहीं है। यह केवल राजनीतिक रूप से गढ़ा गया नैरेटिव है।

यह भी पढ़ें: शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन, भारतीय परिवेश में भाषा एवं संस्कृति का समन्वय विषय पर चर्चा

पंजाबी महिलाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम में अल्डा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. पूजा सूरी ने पंजाबी महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ ऋतु तिवारी ने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय आंदोलन में पंजाबी महिलाओं के योगदान से अवगत कराया। डॉ प्रेम कुमार में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत पंजाबी महिलाओं के योगदान चर्चा की। प्रोफेसर रिचा मिश्रा ने स्पोर्ट्स क्षेत्र में पंजाबी महिलाओं के योगदान को बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज भट्टाचार्य ने की। कार्यक्रम संयोजक उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के निदेशक श्री अरविंद नारायण मिश्र रहे। प्राचार्या प्रोफेसर अंजुम इस्लाम के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंच संचालन डॉक्सौरभ मिश्रा एवं डॉ अंशुल सिंह ने किया। इस अवसर पर लुआक्टा अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडे सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र छात्राएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post शशि भूषण बालिका डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन, पंजाबी महिलाओं की भूमिका पर चर्चा appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी सरकार में बड़ा फेरबदल, 32 IPS अफसरों के तबादले, प्रमुख नियुक्तियों की घोषणा
Next articleJaunpur News जिला बनेगा भाजपा का मजबूत किला: डॉ. अजय कुमार सिंह
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।