Home आवाज़ न्यूज़ शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन, भारतीय परिवेश में...

शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन, भारतीय परिवेश में भाषा एवं संस्कृति का समन्वय विषय पर चर्चा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान एवं शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 4 मार्च 2025 को एक संगोष्ठी का आयोजन निदेशक विनय श्रीवास्तव जी के निर्देशन में किया गया।

संगोष्ठी का विषय था “भारतीय परिवेश में भाषा एवं संस्कृति का समन्वय।”

इस विषय पर गणमान्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंजुम इस्लाम ने किया। लखनऊ विश्वविद्यालय, भूगर्भ विज्ञान के अध्यक्ष प्रो. ध्रुवसेन सिंह विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता रहे।

Luacta महामंत्री प्रोफेसर अंशु केडिया भी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ सुमिता दत्ता भी मौजूद थीं।

विशिष्ट अतिथि तथा महत्वपूर्ण वक्ता के रुप में हिन्दी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो.हेमांशु सेन और जय नारायण पीजी कॉलेज लखनऊ के प्रो नलिन रंजन सिंह रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत नर्वदेश्वर विधि महाविद्यालय के श्री प्रेम कुमार के वक्तव्य से हुई।

इस संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा प्रकट किए गए विचारों का सार यह रहा कि हमारे देश के विविधतापूर्ण समाज और विभिन्न भाषाई समूहों की उपस्थिति के मद्देनजर सांस्कृतिक रुप से सामंजस्यपूर्ण और समन्वयवादी प्रकृति को अपना कर ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है । इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया, उन्हें भाषा संस्थान की ओर से उत्साह वर्धन हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस मौके पर उत्कृष्ट विचार रखने के लिए कॉलेज प्रबंधक पंकज भट्टाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। भाषा संस्थान उत्तर प्रदेश की तरफ से अधिकारीगण मौजूद रहे, वहीं तमाम श्रोताओं के साथ कॉलेज के प्राध्यापकों सहित विद्यार्थीगण भी मौजूद रहे।

The post शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन, भारतीय परिवेश में भाषा एवं संस्कृति का समन्वय विषय पर चर्चा appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, एसपी ने किया रूटीन ट्रांसफर
Next articleसंभल: व्यक्ति ने की आत्महत्या; नोट में पत्नी और उसके परिवार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।