Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर में फर्जी पत्रकार बनकर लोगों को धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

बदलापुर में फर्जी पत्रकार बनकर लोगों को धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

1000878299-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

बदलापुर : बदलापुर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग के दौरान खुद को पत्रकार बताकर लोगों पर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: खुटहन में पुलिस मुठभेड़, 25 से अधिक मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

🔴प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि ग्राम भटेहरा निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय थाना बदलापुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसका नाम थाने की हिस्ट्रीशीट संख्या 11A में दर्ज है।

🔴शिकायत मिली थी कि वह स्वयं को दैनिक भास्कर का पत्रकार बताकर आम लोगों को धमकाता और प्रभाव जमाने का प्रयास करता है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उससे पत्रकारिता का पहचान पत्र मांगा, लेकिन वह कोई वैध परिचय पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

🔴पुलिस ने दैनिक भास्कर के जिला संपादक से भी जानकारी ली,जहां से बताया गया कि उक्त नाम का कोई पत्रकार उनके संस्थान में कार्यरत नहीं है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार 29 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है|

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: स्कूल वैन पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर
Next articleव्हाट्सएप के नए फीचर्स: अब ब्राउजर से भी कॉलिंग, ‘कॉल ट्रांसफर’ और ‘वेटिंग रूम’ जैसी शानदार सुविधाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here