✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल की वैन बुधवार सुबह सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया, जबकि एक शिक्षिका और एक छात्रा को जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार स्कूल वैन शिवरिया, बालामऊ और कुन्दहा गांवों से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन खंदक में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में क्षमता से अधिक, करीब 18 से 20 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल अभी यादव (5) को एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर थाना प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय अपने सरकारी वाहन से प्रयागराज लेकर रवाना हुए। वहीं शिक्षिका संध्या यादव और छात्रा श्रेजा यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद अभिभावकों ने निजी स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








