Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को झटका: अगस्त से बढ़ेगा बिल, नया सरचार्ज...

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को झटका: अगस्त से बढ़ेगा बिल, नया सरचार्ज लागू

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका दिया है। आगामी अगस्त महीने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने वाला है। यूपीसीएल ने अगस्त 2026 की बिजली खपत पर फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) सरचार्ज की नई दरें लागू कर दी हैं। इसके चलते घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक, कृषि, सरकारी संस्थाओं, रेलवे और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों सहित लगभग सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली बिल के लिए अधिक भुगतान करना होगा।

जारी किए गए नए आदेशों के अनुसार, मीटर वाले सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं पर 14 पैसे प्रति यूनिट का एफपीपीसीए सरचार्ज लगाया गया है, जबकि लाइफलाइन उपभोक्ताओं के लिए यह दर 5 पैसे प्रति यूनिट रखी गई है। गैर-घरेलू या व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 20 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इसी तरह, सरकारी और सार्वजनिक उपयोगिता संस्थानों पर 19 पैसे प्रति केवीएएच, निजी ट्यूबवेल तथा पंपिंग सेट पर 6 पैसे प्रति यूनिट और कृषि से संबंधित गतिविधियों पर 9 से 10 पैसे तक का सरचार्ज लागू किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र की बात करें तो एलटी उद्योगों पर 18 पैसे प्रति यूनिट या 17 पैसे प्रति केवीएएच और एचटी उद्योगों पर 18 पैसे प्रति केवीएएच का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

इसके अलावा, मिक्स्ड लोड श्रेणी पर 18 पैसे प्रति केवीएएच, रेलवे ट्रैक्शन पर 17 पैसे प्रति केवीएएच, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों पर 17 पैसे प्रति यूनिट और अस्थायी निर्माण कार्यों के बिजली कनेक्शनों पर सबसे अधिक 21 पैसे प्रति केवीएएच का सरचार्ज तय किया गया है।

गौरतलब है कि एफपीपीसीए एक विशेष व्यवस्था है जिसके तहत ईंधन और बिजली खरीद की लागत में हुए बदलावों को बिजली बिल में समायोजित किया जाता है। यह मूल बिजली टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि नियामकीय प्रावधानों के तहत लगाया जाने वाला एक समायोजन शुल्क है।

The post उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को झटका: अगस्त से बढ़ेगा बिल, नया सरचार्ज लागू appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleकॉमनवेल्थ गेम्स :गुलवीर सिंह ने इतिहास रचा, हरजिंदर कौर ने रजत पदक जीता
Next articleछात्रों की एफआईआर पर लिखित गारंटी न मिलने से सीजेपी नाराज, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।