🔊 खबर सुनें
धौरहरा लखीमपुर खीरी (आवाज न्यूज़)। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में तहसील धौरहरा के पास कफारा गांव में स्टेट हाईवे के बीचो-बीच रात्रि लगभग 10:50 पर मगरमच्छ दिखाई पड़ा। यह जानकारी विद्युत विभाग के लाइनमैन जो की रात में उसी रास्ते से निकल रहे थे कफारा सड़क के आसपास ग्राम वासियों को दी और सूचना पाकर ग्रामवासी इकट्ठे होकर जैसे ही मगरमच्छ का फोटो वीडियो बनाना प्रारंभ किया वैसे ही वह लोगों की आहट पाकर सड़क के किनारे तालाब में चला गया । ग्राम वासियों ने इसकी सूचना मीडिया को दी और मीडिया ने वन विभाग के अधिकारियों को इस खबर से अवगत करा दिया है। ग्राम वासियों को सलाह दिया गया है कि रात में वे सड़कों पर अंधेरे में न निकले।









