Home आवाज़ न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़: भ्रष्टाचार के आरोप में सचिव संतोष दुबे पर दो फिर...

ब्रेकिंग न्यूज़: भ्रष्टाचार के आरोप में सचिव संतोष दुबे पर दो फिर 15 साल से एक ही ब्लॉक पर हैं तैनात

1000873625-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
आरोप:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये मांगते हैं पैसे
जौनपुर। जनपद के महराजगंज विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष दूबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। उन पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर हजारों रुपये मांगने का भी आरोप है जिससे लाभार्थी परेशान हैं।

सूत्रों के अनुसार संतोष दूबे

यह भी पढ़ें: Jaunpur News मंत्री पर पूर्व चेयरमैन ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से महराजगंज ब्लॉक में ही तैनात हैं। बताया जाता है कि स्थानांतरण होने के बावजूद वे एक साल के भीतर दोबारा इसी ब्लॉक में अपना तबादला करा लेते हैं। उन पर आवास,

शौचालय, खड़ ंजा, नाली और हैंडपंप रिबोर सहित विभिन्न विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं के आरोप भी हैं जिनके चलते दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

ब्लॉक के जानकार सूत्रों ने बताया कि संतोष दुबे क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए बिना 1000 से 2000 रुपये लिए हस्ताक्षर नहीं करते हैं। इससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संतोष दूबे पर आय से अधिक संपत्ति का भी आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक जिले में उनके करोड़ों रुपये के प्लॉट और मकान हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेने और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग किया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article‘यह तो बस शुरुआत है,’ CJP के अभिजीत दिपके ने समर्थकों और आलोचकों को धन्यवाद दिया
Next articleतेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here