Home आवाज़ न्यूज़ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का दीक्षांत समारोह कल तैयारी पूरी

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का दीक्षांत समारोह कल तैयारी पूरी

0
IMG-20260625-WA0083-4-1
🔊 खबर सुनें

जौनपुर आवाज न्यूज़ ( पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 30 वां दीक्षांत समारोह कल 27 जुलाई को होगा जिसकी तैयारी की जांच राज भवन की टीम एवं माननीय कुलपति प्रोफेसर बंदना सिंह द्वारा पूरा कर लिया गया है। इस समारोह में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मेजर जनरल गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे। महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया जाएगा‌। दीक्षांत समारोह में 83 मेधावी छात्रों को 84 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे एवं 339 शोध छात्रों को पीएचडी की उपाधि एवं एक शोध छात्र को डीएससी की उपाधि दी जाएगी। समारोह स्थल पर मोबाइल, बैग,कैमरा ,पेन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा और समारोह में प्रवेश परिचय पत्र के आधार पर होगा, इस समारोह में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता
Next articleप्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स की घोषणा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here