Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News श्री आर. पी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई...

Jaunpur News श्री आर. पी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

0
1001557651
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

बदलापुर / जौनपुर 

श्री आर. पी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट  प्रमोद कुमार शुक्ल ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अमन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद एक निर्भीक, राष्ट्रभक्त एवं गैर-समझौतावादी विचारधारा के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने विद्यार्थियों से आज़ाद के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में वाइस प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार शुक्ल ने पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन एवं उनके त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासित, चरित्रवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक आचार्य  भानु प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर  भूलेश्वर  पुष्कर,विशाल कुमार,  विकास मौर्य,  कृष्ण चंद्र शुक्ल, अरविंद सिंह,  संजय सिंह एवं  मो. इदरीश* सहित महाविद्यालय के डी.फार्म प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने “इंकलाब ज़िंदाबाद” तथा “पंडित चंद्रशेखर आज़ाद अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ महान क्रांतिकारी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर पुलिस ने 8.350 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Next articleJaunpur News जंतर-मंतर की घटना के विरोध में शाहगंज तहसील में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।