Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर पुलिस ने 8.350 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को...

बदलापुर पुलिस ने 8.350 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

0
1000870566-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
बदलापुर, जौनपुर | 23 जुलाई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बदलापुर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08.350 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP62DE9195) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नेवादा मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास पुल के पास चेकिंग के दौरान महेन्द्र यादव पुत्र स्व. दूधनाथ यादव, निवासी ग्राम नेवादा मुखलिसपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की बोरी में रखा 08.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 367/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पुष्पेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल अनीश कुमार गौतम एवं आरक्षी चालक राजन यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसमाप्ति कि ओर इन्सानियत
Next articleJaunpur News श्री आर. पी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here