🔊 खबर सुनें
प्रयागराज आवाज न्यूज़। यूपी बोर्ड के स्कूलों में अब 20 बाहरी छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा इस संबंध में राय जानने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विगत दिनों एक कार्यशाला आयोजित की थी जिसमें राजकीय , सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को सम्मिलित किया गया था इस संबंध में प्रधानाचार्यो ने यह तर्क दिया कि प्रयागराज एवं अन्य जिलों में कर्मचारी स्थानांतरित होकर आते रहते हैं जिससे वर्तमान नियमावली के अनुसार उनके बच्चों का प्रवेश मिलना कठिन हो जाता है। वर्तमान नियमावली 20 जुलाई 2010 के अनुसार हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा में सिर्फ 10 बाहरी छात्रों का प्रवेश हो सकता है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।














