✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
बदलापुर, जौनपुर। आज के समय में जहां कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाओं के नाम पर लोगों से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की शिकायतें सुनने को मिलती हैं, वहीं बदलापुर क्षेत्र में रोहित सिंह जनसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। वे अपने ग्राहक सेवा केंद्र (CSP/बैंकिंग सेवा केंद्र) के माध्यम से आम जनता को विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहित सिंह हर जरूरतमंद की मदद पूरी ईमानदारी और विनम्रता से करते हैं तथा किसी भी प्रकार का अतिरिक्त पैसा नहीं लेते। उनका उद्देश्य लोगों तक पारदर्शी और सरल बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है।
रोहित सिंह के सेवा केंद्र पर नकद जमा-निकासी, आधार आधारित बैंकिंग, धन हस्तांतरण, बैंक खाता संबंधी सेवाएं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वे प्रत्येक ग्राहक को धैर्यपूर्वक जानकारी देकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं।
उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए उन्हें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “Certificate of Appreciation” से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोहित सिंह का सेवा भाव और ईमानदारी अन्य बैंकिंग सेवा प्रदाताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। वे हमेशा जनता के हित को प्राथमिकता देते हुए निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
बदलापुर: जनसेवा की मिसाल बने रोहित सिंह, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दे रहे बैंकिंग सेवाएं
🔊 खबर सुनें









