Home आवाज़ न्यूज़ दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

0
IMG-20260717-WA0052-1
🔊 खबर सुनें

लखीमपुर खीरी (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। लखीमपुर खीरी में थाना मझगई अंतर्गत ग्राम ओरीपुरवा से एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। विवाहिता के अनुसार छः वर्ष पूर्व उसकी शादी ओरीपुरवा ग्राम के अमित मौर्य पुत्र शत्रुहन लाल के साथ हुई थी। शादी होने के बाद ससुराल पक्ष के जेठ -जेठानी एवं ससुर ने उससे दहेज में एक सोने की चेन एवं एक लाख रुपए मांगने लगे। दहेज कि इस अतिरिक्त मांग को उसके माता-पिता देने में असमर्थ थे, जिसके कारण विवाहिता से ससुराल पक्ष के लोग आये दिन मारपीट करते थे , जिसकी सूचना एक बार विवाहिता ने मझगई थाने पर दी थी किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बार घर से निकाले जाने बाद विवाहिता शिवानी मौर्या ने महिला माडर्न थाना पलिया में ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है जिसपर पुलिस एक्सन ले रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनोएडा स्थित पारस टिएरा की सातवीं मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
Next articleकन्नौज स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दोनों निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here