Home आवाज़ न्यूज़ कन्नौज स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दोनों निलंबित

कन्नौज स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दोनों निलंबित

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख ब्लॉक के बझेडी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां तैनात सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षिका का कथित अमर्यादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

आरोप है कि दोनों शिक्षक स्कूल परिसर और कक्षा-कक्ष में आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल थे। शिक्षक की पत्नी ने पति के आचरण की जानकारी मिलने पर स्कूल में हिडन कैमरा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में वायरल हो गया।

वीडियो में दोनों जैकेट पहने नजर आ रहे हैं, जिससे इसे सर्दियों का बताया जा रहा है। स्कूल में जूनियर स्तर के छात्र-छात्राएं भी पढ़ते हैं, जिसके चलते अभिभावक और ग्रामीण स्कूल की गरिमा प्रभावित होने पर नाराज हैं।

कार्रवाई: मामले की जांच के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक को गुगरापुर और शिक्षिका को तालग्राम बीआरसी से संबद्ध किया गया है। साथ ही अतिरिक्त जांच रिपोर्ट 15 दिनों में मांगी गई है।

बीएसए ने अपने आदेश में कहा कि दोनों ने विद्यालय समय में शिक्षक पद की गरिमा और सरकारी सेवक के आचरण के नियमों का उल्लंघन किया है।

The post कन्नौज स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दोनों निलंबित appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Next articleउत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी मारे गए, पुलिसकर्मी घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।