बलिया आवाज न्यूज़। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतावर कस्बे में कोरोना संक्रमित महिला मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंम मचा हुआ है। बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभय नारायण राय ने बताया कि सहतावर कस्बे में एक महिला को दो सप्ताह पूर्व सर्दी जुखाम हुआ था और वह ठीक नहीं हो रहा था, हालात बिगड़ने पर महिला को परिजनों ने संजय गांधी आयुर्विज्ञान स्थान लखनऊ में भर्ती किया। महिला की कोरोना होने की आशंका से 11 जुलाई को जांच कराई गई और 13 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को एसजीपीजीआई ने घर भेज दिया। महिला को रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने घर पर कोरोनटाइन करके इलाज सुरु किया और उसके परिवार जनों की जांच कराई तो वे सभी कोरोना नेगेटिव निकले।
बलिया के सहतावर कस्बे में कोरोना संक्रमित महिला मिली स्वास्थ्य विभाग में हड़कंम
🔊 खबर सुनें





