🔊 खबर सुनें
उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है. रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की जांच में विश्वविद्यालय परिसर के 40 में से 38 भवन बिना स्वीकृत नक्शे के बने पाए गए हैं. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को 15 दिन के भीतर खुद अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया गया है. तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन बुलडोजर चला सकता है।








