Home आवाज़ न्यूज़ चित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का...

चित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बेहद दुखद और निंदनीय घटना सामने आई है। प्रयागराज से चित्रकूट जा रही यूपी रोडवेज बस में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ बस से सफर कर रही थी। आरोप है कि बस में पास बैठे आरोपी ने बच्ची को गोद में लेकर खिलाने के बहाने घटना को अंजाम दिया। बच्ची के रोने और दर्द बताने पर मां को शक हुआ। महिला ने बस चालक से बस रुकवाकर रैपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी राजकिशोर (46 वर्ष, मानिकपुर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें चोट के निशान मिले हैं।

रैपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

The post चित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार
Next articleनोएडा के मामुरा में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत, 50 परिवार प्रभावित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।