धौरहरा- लखीमपुर खीरी (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर खीरी के निर्देश के क्रम में आज रमिया बेहड़ विकासखंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकी कुंडा से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली निकाली गई। रैली में बच्चों अभिभावकों एवं गांव के जन सामान्य ने भागीदारी की, बच्चों और अध्यापकों ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बैनर और पोस्टर लेकर गांव का भ्रमण किया और जगह-जगह रुक कर लोगों को दिमागी बुखार मलेरिया, टाइफाइड, अतिसार आदि लोगों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यापकों ने बच्चों को स्वच्छता रखने ,हाथ धोने ,शॏच के बाद साफ सफाई रखने ,खुले में शौच न करने तथा प्रतिदिन स्नान करके स्कूल आने की जानकारी दी। रैली का समापन टेकी कुंडा गांव भ्रमण करके किया गया ।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता वर्मा वरिष्ठ अध्यापक रवींद्र वर्मा, रईस अहमद, डॉ. सभा राज, राजकिशोर एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी पदुम चंद, रोहिणी देवी ,उर्मिला देवी आदि लोग उपस्थित रहे। रैली का संचालन रईस अहमद ने किया।
Home आवाज़ न्यूज़ उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकी कुंडा-खीरी में निकाली गई संचारी रोग नियंत्रण अभियान...
उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकी कुंडा-खीरी में निकाली गई संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली
🔊 खबर सुनें






