Home आवाज़ न्यूज़ केजरीवाल ने पेट्रोल पंप पर जाकर उजागर किया E20 का सच, बोले-...

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप पर जाकर उजागर किया E20 का सच, बोले- सरकार बोल रही है सफेद झूठ

0
🔊 खबर सुनें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर E20 पेट्रोल के असर को लेकर लोगों से सीधे बात की।

लोगों ने केजरीवाल को बताया कि E20 पेट्रोल से उनकी गाड़ियों की माइलेज घटी है और कई वाहनों में खराबी आ रही है। केजरीवाल ने कहा कि जमीनी हकीकत बिल्कुल सरकार के दावों के विपरीत है। आम लोग इथेनॉल से काफी परेशान हैं।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि E20 का विरोध करने वालों को देशद्रोही, एंटी-नेशनल या पेट्रोल लॉबी का दलाल कहकर गालियां देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सब हमारे देश के 140 करोड़ देशभक्त नागरिक हैं।

केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में सरकार का फर्ज है कि लोगों की शिकायतों को सुनकर उन्हें ठीक किया जाए, न कि उन्हें गालियां दी जाएं।

The post केजरीवाल ने पेट्रोल पंप पर जाकर उजागर किया E20 का सच, बोले- सरकार बोल रही है सफेद झूठ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में से 10 रेस्क्यू, एक लापता: भारत ने की निंदा
Next articleइंग्लैंड के खिलाफ 5वें T20 में भारत की करारी हार, फील्डिंग और कप्तानी पर उठे सवाल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।