Home आवाज़ न्यूज़ ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में से 10 रेस्क्यू,...

ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में से 10 रेस्क्यू, एक लापता: भारत ने की निंदा

0
🔊 खबर सुनें

भारत ने ओमान तट के पास ईरानी बलों द्वारा एक व्यापारिक जहाज पर हमले की कड़ी निंदा की है। इस जहाज पर 11 भारतीय नाविक सवार थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 11 भारतीयों में से 10 को बचा लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है। मस्कट में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है और ओमान अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “हम ओमान तट पर GFS Galaxy नामक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हैं। हम ओमानी अधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।”

जहाज पर ‘वार्निंग शॉट’ से आग लग गई, जिसके बाद क्रू को जहाज छोड़ना पड़ा।

भारत ने क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों पर गहरी चिंता जताई है और तुरंत तनाव कम करने तथा कूटनीतिक समाधान की अपील की है।

The post ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में से 10 रेस्क्यू, एक लापता: भारत ने की निंदा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहोर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, अमेरिका ने ईरान पर तीसरे चरण के हमले पूरे किए
Next articleकेजरीवाल ने पेट्रोल पंप पर जाकर उजागर किया E20 का सच, बोले- सरकार बोल रही है सफेद झूठ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।