🔊 खबर सुनें
लखनऊ आवाज न्यूज़। वर्ष 2018 की 685 00 शिक्षक भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग पूरी तरह से सख्त हो गया है ।आयोग ने अपने पूर्व आदेश को दोहराते हुए स्पष्ट किया है कि ओबीसी अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में 5% की छूट का लाभ दिया जाए और इससे लाभान्वित होने वाले अभ्यार्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ।आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश का अनुपालन न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





