Home आवाज़ न्यूज़ अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमला किया, ट्रंप बोले- हमले...

अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमला किया, ट्रंप बोले- हमले और बदतर होंगे

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

अमेरिका ने ईरान के सामरिक महत्व के चाबहार बंदरगाह पर हमला कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी रखता है तो अमेरिकी हमले और ज्यादा भीषण होंगे।

गुरुवार को चाबहार में कई जगहों पर विस्फोट की खबरें आईं। ईरानी मीडिया के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि इस हमले में ईरान के करीब 90 ठिकानों को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: हिंद महासागर में अमेरिकी जहाजों को तबाह करने की चेतावनी, ट्रंप बोले- कुछ बहुत बड़ा होने वाला है

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को 20 गुना ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान सैन्य रूप से लगभग समाप्त हो चुका है और जल्द ही कोई समझौता चाहता है।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कुवैत और बहरीन पर हमले किए हैं, जहां अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं।

ईरान के संसदीय स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ ने कहा कि अमेरिका अभी भी नहीं समझा है कि धमकी और वादाखिलाफी अब बिना कीमत के नहीं रहेगी।

The post अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमला किया, ट्रंप बोले- हमले और बदतर होंगे appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदेशभर में मानसून का कहर! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट
Next articleसपा सांसद नरेश उत्तम पटेल बने वाराणसी-मिर्जापुर मंडल के चुनाव इंचार्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।