Home आवाज़ न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़: शिवपुर बाईपास पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक...

ब्रेकिंग न्यूज़: शिवपुर बाईपास पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन समेत फरार

0
1000849121-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर तिराहे पर रविवार को स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के सराय विक्रम गांव निवासी 26 वर्षीय महताब अंसारी मड़ियाहूं के भंडरिया टोला स्थित अपने ननिहाल आए हुए थे। रविवार को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शिवपुर बाईपास तिराहे पर पहुंचे, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महताब सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleधौरहरा तहसील परिक्षेत्र के सभी साधन सहकारी समितियां बने भ्रष्टाचार का अड्डा
Next articleजौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: एक दिन में 121 वारंटी गिरफ्तार, 28 थानों में चली विशेष कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here