Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की...

Jaunpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली
जौनपुर:चन्दवक थाना क्षेत्र के बड़खडा (मढ़ी) गांव में बुधवार शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से झूलस गया है। घटना बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। मढ़ी गांव निवासी घायल पन्नालाल यादव (50) पुत्र स्व सन्तु यादव ने बताया कि वह धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। शाम लगभग 5 बजे के आसपास गांव के ही पवन यादव उर्फ इंदल (22) पुत्र सरमु यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों काम करने के बाद खेत में ही बैठकर आराम करते हुए बात कर रहे थे। उसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हम दोनों चपेट में आ गए। आसपास के ग्रामीणों ने यह मंजर देखकर तुरन्त उनके परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी डोभी ले गए। चिकित्सकों ने पवन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि पन्नालाल की गम्भीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पन्नालाल जिला अस्पताल न जाकर क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है। जबकि दुसरी तरफ पवन के परिजनों ने इलाज की आस में उसे जिला अस्पताल लेकर भागे वहां भी चिकित्सक ने पवन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पवन के परिजनों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो। पवन अपने पिता की तीन संतानों में छोटे थे। इसके बाद मोहन व करन थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 की पढ़ाई पूरी करने के बाद पवन ट्रेक्टर चलाकर परिवार के साथ किसानी का काम करते थे। पवन के पिता वाराणसी में आटा चक्की चलाते है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनशे में मदहोश युवक ने किया फावड़े से वार
Next articleबेसिक शिक्षकों को तबादले के लिए अभी और करना होगा इंतजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here