Home आवाज़ न्यूज़ बेसिक शिक्षकों को तबादले के लिए अभी और करना होगा इंतजार

बेसिक शिक्षकों को तबादले के लिए अभी और करना होगा इंतजार

0
🔊 खबर सुनें

आवाज न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित स्कूलों के बेसिक शिक्षकों को अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों से ज्ञात हुआ है की लगभग 6000 से अधिक शिक्षकों में जनपदों में अंतर्जनपदी तबादले के लिए आवेदन किया है किंतु अभी तक तमाम शिक्षकों के सत्यापन रिपोर्ट नहीं आई है। इस बार तबादले का आधार पति – पत्नी अथवा बच्चों के विकलांग होने, कैंसर जनित होने ,डायलिसिस पर होने या पति-पत्नी दोनों के सरकारी सेवा में होने को लेकर था जिस पर तमाम शिक्षकों ने विकलांगता या बीमारी का प्रमाण पत्र सरकारी चिकित्सालय से बनवाया किंतु बहुत से प्रमाण पत्रों का अभी भी सत्यापन नहीं हो पाया है जिसके कारण तबादला प्रक्रिया में समय लग रहा है। विभाग का दावा है कि जल्द ही तबादला पूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल
Next articleब्रेकिंग न्यूज़ :बदलापुर इंदिरा चौक पर महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here