Home आवाज़ न्यूज़ मेरठ: सरूरपुर डाहर गांव में बकरीद विवाद में युवक की चाकू-गोली से...

मेरठ: सरूरपुर डाहर गांव में बकरीद विवाद में युवक की चाकू-गोली से हत्या, दो गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

सरूरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की जूनियर हाई स्कूल के मैदान में चाकू गोदकर और पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण बकरीद पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों—शाहरुख और गुलजार—को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण
गांव निवासी शहजाद ने पुलिस को बताया कि मजदूरी करने वाला उनका बड़ा बेटा सालिम शुक्रवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद घर से 200 मीटर दूर स्कूल के मैदान में घूमने गया था। करीब साढ़े आठ बजे वह बेंच पर बैठ गया। तभी शाहरुख और गुलजार अपने साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सालिम के गले, छाती व मुंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसके पेट में गोली मार दी और भाग गए।

पुलिस कार्रवाई
वारदात से गांव में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बकरीद से विवाद चल रहा था। वारदात में शामिल दो आरोपियों को आधे घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।

The post मेरठ: सरूरपुर डाहर गांव में बकरीद विवाद में युवक की चाकू-गोली से हत्या, दो गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleदिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी
Next articleउत्तराखंड: देहरादून में लगातार बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर पुलिस अलर्ट पर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।