Home आवाज़ न्यूज़ नशे में मदहोश युवक ने किया फावड़े से वार

नशे में मदहोश युवक ने किया फावड़े से वार

0
🔊 खबर सुनें

पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार
…………………………..
ईसानगर-लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अदलीशपुर गांव के एक युवक नशे में धुत होकर नालिया साफ करते समय महिलाओं को भद्दी- भद्दी गालियां देने लगा। सूत्रों के अनुसार जब बात ज्यादा बढ़ गई तो इसी गांव के एक अन्य युवक पप्पू ने उसे गालियां देने से मना करने लगा,इस पर नशे में धुत युवक प्रताप सिंह ने उस पर फावड़े से वार कर दिया जिससे पप्पू लहूलुहान होकर गिर पड़ा और इसकी सूचना नाम जद रूप से ईसानगर थाने पर दी,थाने पर थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और घायल व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और पुलिस आगे की कार्यवाही के लिए जुट गई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमहाराष्ट्र में TET पेपर लीक मामले में तीन आरोपी और गिरफ्तार
Next articleJaunpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here