Home आवाज़ न्यूज़ JAUNPUR NEWS : असली सोने के जेवर लेकर सर्राफा कारोबारी ने दिया...

JAUNPUR NEWS : असली सोने के जेवर लेकर सर्राफा कारोबारी ने दिया नकली जेवरात, पांच के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

✍️Nagendra Mali
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने सर्राफा कारोबारी द्वारा धोखधड़ी कर असली सोने के जेवरात तथा नगदी रूपये लेकर टोटल नकली जेवरात देने के मामले में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसी कोतवाली क्षेत्र के कालीकुत्ती निवासनी विमला देवी पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार ने अपने पुत्र की शादी के लिए अप्रेल माह में आदित्य कुमार सेठ पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार सेठ निवासी कालीकुत्ती को घर बुलाया और अपने पुराने जेवरात वजन पैतीस ग्राम सोने तथा एक सौ छह ग्राम चांदी दिया गया। जिसके बदले नए जेवरात बनाने को कहा गया। सर्राफा कारोबारी आदित्य सेठ ने उनसे दस दिन समय मांगा और दो लाख दस हजार रूपये नगद लिया। सर्राफा कारोबारी द्वारा नयें आभूण विमला देवी को दिया गया। महिला ने उक्त सभी सोने चांदी के जेवरातों की बिल मांगा तो उक्त दुकानदार ने विश्वास जताते हुए बाद में देने को कहा लेकिन महिला ने बिल पर जब जोर दिया तो कारोबारी ने अपनी दुकान का कच्चा बिल बनाकर दे दिया। इसके बाद भी ऐतराज करने पर पक्का बिल भी देने का वादा किया। महिला को जेवरातों पर शंका होने पर जब उसकी जांच कराई तो पता चला कि हालमार्का की मुहर लगाकर संपूर्ण जेवरात जो पीले धातू का था। पूरा का पूरा सोने और चांदी का नहीं था। जिस पर सोने का पानी चढा हुआ था। महिला द्वारा जब दुकानदार से शिकायत किया तो उसने दावा किया कि सभी आभूषण पूरी तरह शुद्ध है। महिला द्वारा जब जांच की बात बताई गई तो वह मारपीट व पूरे परिवार को जान से मारकर खत्म करने की धमकी देने लगा। कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में सर्राफा कारोबारी आदित्य सेठ समेत रिता सेठ, प्रगति सेठ, अभय सेठ, प्रशांत सेठ के खिलाफ मामला पंजिकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन को सौंप दिया है। अब प्रश्न इस बात का उठता है कि जीएसटी कर बचाने के लिए कुछ ग्राहक कच्ची रसीद पर सोने चांदी के जेवरात खरीद लेते हैं, जिसके कारण वह कहीं कहीं धोखा खा रहें हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article​जौनपुर में सपा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या जी के नेतृत्व में तमाम जमीनी नेताओं और छोटे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बेहद गर्मजोशी के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया
Next articleब्रेकिंग न्यूज़ जौनपुर:दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: एक लाख का इनामी भोले राजभर ने कोर्ट में किया सरेंडर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here