Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में गर्मी का सितम जारी, मानसून 2-3 दिन में देगा दस्तक

यूपी में गर्मी का सितम जारी, मानसून 2-3 दिन में देगा दस्तक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश में मौसम दो रंग दिखा रहा है। कई जिलों में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं, वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। गुरुवार को प्रयागराज समेत कई जिलों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य यूपी के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है और दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

राहत की खबर यह है कि मानसून अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसूनी गतिविधियां तेज हो जाएंगी और 29-30 जून के आसपास प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है। सबसे पहले पूर्वी यूपी में बारिश शुरू होगी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में इसका असर बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी मौसम अपडेट: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब सताएगी भीषण गर्मी और उमस

इससे तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है और लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिल सकेगी।

The post यूपी में गर्मी का सितम जारी, मानसून 2-3 दिन में देगा दस्तक appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleएनसीईआरटी की कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में एसआईआर और आपातकाल पर अध्याय शामिल
Next articleबाराबंकी में क्रूर हत्या: कोर्ट पेशी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म पीड़िता के भाई को रॉड से पीटा, फिर कार से कुचला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।