देश हो या प्रदेश साइबर ठगों का वर्चस्व इतना बढ़ गया है कि सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव को भी अपने झांसे में ले लिए और उनसे 2.08 करोड़ रुपये ठग लिए।

देश हो या प्रदेश साइबर ठगों का वर्चस्व इतना बढ़ गया है कि सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव को भी अपने झांसे में ले लिए और उनसे 2.08 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगी को अंजाम देने के लिए ठग ने सबसे पहले व्हाट्सएप पर मंत्री नंदी के बेटे की तस्वीर संदेश भेजा था। और लिखा था कि मैं जरूरी बिजनेस मीटिंग में हूं ,यह मेरा नया नंबर है और तुरंत पैसे भेजो। अकाउंटेंट ने तुरंत ठग द्वारा बताए तीन खातों में पैसे भेज दिए। उसके बाद भेद खुलने पर हड़कंप मच गया।
साइबर ठगों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव से 2.08 करोड़ रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप डीपी पर नंदी के बेटे की तस्वीर लगाए ठग ने मैसेज भेजा, इसके बाद फिलहाल साइबर थाना पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ठगी की यह वारदात बुधवार को हुई , जिसके बाद ये भेद खुल पाया और ठगी की वारदात अब सामने आयी, मंत्री नंदी के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से मैसेज आया थे जिसपर डीपी नंदी के बेटे की लगी हुई थी।
घटना के प्रकाश में आने बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक खलबली मची रही , ठगी की सूचना साइबर सेल थाना पुलिस को बुधवार रात करीब 11:30 बजे दी गई। मामला मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री से जुड़ा होने के कारण एक बार आला पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। इसके बाद से साइबर पुलिस रातभर जालसाजों के बैंक खातों का डिटेल खंगालने में जुटी रही, फिलहाल आगे की जांच जारी है और साइबर थाना द्वारा ठगों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।
The post उत्तर प्रदेश- मंत्री के अकाउंटेंट से 2.08 करोड़ की ठगी, नन्द गोपाल नंदी के बेटे की DP लगा कर किया ये मैसेज… appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











