लखनऊ पूजा यादव संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में आजअपराहन लगभग 2:15 पर एनीमेशन कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई आग इतनी तेज थी की पूरी बिल्डिंग में धुआं ही धुआं दिखाई पड़ रहा था जैसे ही क्लास में पढ़ रहे बच्चों को धुआं दिखाई पड़ा वह आनन फानन में भागने लगे कुछ बच्चों ने वॉशरूम और बाथरूम में घुसकर जान बचाने की कोशिश करने लगे। जैसे ही जानकारी प्रशासन को मिली वह फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आग बुझाने में लग गया किंतु आग इतनी भीषण थी की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पूरी तरह से जल गई और अंदर के फर्नीचर लकड़ी से बने थे जिससे लोगों को अंदर घुसने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा बिल्डिंग के बगल की मकान के दीवारों को तोड़कर बिल्डिंग के अंदर बचाव टीम घुसी फिर भी 15 छात्र जलकर मर गए जिसमे 12 पुरुष और दो महिलाएं थी मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सबसे पहले पहुंचे और मृतकों की लाशे देखकर फूट-फूट कर रोने लगे। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी विपक्ष के नेता राहुल गांधी अखिलेश यादव ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।उत्तर प्रदेश शासन ने मृत व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख एवं बुरी तरह से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपए की धनराशि राहत स्वरूप देने की घोषणा की है।
लखनऊ अलीगंज इलाके में भीषण अग्निकांड 15 छात्र मरे
🔊 खबर सुनें




