Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ में भाजपा पर बरसे केजरीवाल, अखिलेश यादव संग की प्रेस कांफ्रेंस,...

लखनऊ में भाजपा पर बरसे केजरीवाल, अखिलेश यादव संग की प्रेस कांफ्रेंस, कहा ‘पीएम मोदी अमित शाह के लिए…’

0
🔊 खबर सुनें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में एक संयुक्त प्रेसवार्ता की और दोहराया कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 220 सीटों को पार नहीं करने जा रहा है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”रुझानों से पता चलता है कि बीजेपी को 220 से कम सीटें मिल रही हैं. हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड और राजस्थान में उनकी सीटें कम होने जा रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा, ”चार चरणों के मतदान के बाद बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।”

केजरीवाल ने पीएम पर बोला हमला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी अपने लिए नहीं बल्कि अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। “अगले साल पीएम मोदी 75 साल के हो जाएंगे और उन्होंने तय कर लिया है कि उनके उत्तराधिकारी अमित शाह होंगे।

केजरीवाल ने कहा “पीएम मोदी पिछले 2-3 साल से इसे हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं. सभी बड़े नेता जो अमित शाह के लिए बाधा बन सकते थे चाहे वह शिवराज चौहान हों, मनोहर लाल खट्टर हों, वसुंधरा राजे हों, देवेन्द्र फड़नवीस हों या अन्य हों, अब केवल एक ही नेता है जो अमित शाह की जगह ले सकता है और वह हैं योगी आदित्यनाथ , सत्ता में आने के बाद भाजपा योगी आदित्यनाथ को हटा देगी।”

The post लखनऊ में भाजपा पर बरसे केजरीवाल, अखिलेश यादव संग की प्रेस कांफ्रेंस, कहा ‘पीएम मोदी अमित शाह के लिए…’ appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News चोरी की 5 बाइक के साथ 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार
Next articleकॉमेडियन श्याम रंगीला का वाराणसी सीट से नामांकन खारिज, कहा ये
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।