पूजा यादव संवाददाता आवाज न्यूज़
…………………………….………….
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व छात्र एवं सत्र 2009 के एमएससी क्लिनिकल बायोकेमेस्ट्री में स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र डॉ बृजेश कुमार यादव को एसजी पीजीआई लखनऊ के नेफ्रोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है ।डॉक्टर यादव की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई और स्नातक स्तरीय शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से संपन्न हुई तत्पश्चात डॉक्टर यादव ने सत्र 2007 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री विभाग में स्नातकोत्तर (एमएससी) कक्षा में प्रवेश लेकर वर्ष 2009 में परीक्षा उत्तीर्ण करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया इसके पश्चात डॉ बृजेश कुमार यादव ने एसजीपीजीआई लखनऊ से पीएचडी उपाधि प्राप्त की और यू.एस.ए में यंग साइंटिस्ट के पद पर नियुक्त हुए। देश प्रेम की भावना ने इनके अंतर्मन को उत्प्रेरित किया जिसके कारण वह विदेश के महत्वपूर्ण पद को छोड़कर स्वदेश
आकर पीजीआई लखनऊ के नेफ्रोलॉजी विभाग में यंग साइंटिस्ट के पद पर कार्य करने लगे अब डॉ यादव को डायरेक्टर ने नेफ्रोलॉजी विभाग में साक्षात्कार के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पत्र जारी करके दिनांक 18 जून 2026 को कार्यभार ग्रहण करा दिया है। इस उपलब्धि पर डॉ यादव के शोध निर्देशक एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नारायण प्रसाद ने हर्ष व्यक्त किया है। डॉ यादव का पैतृक निवास आजमगढ़ जनपद में है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












