जौनपुर: जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क हा*दसों को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में DM ने साफ़ शब्दों में कहा कि हादसों को रोकने के लिए अब ज़मीनी स्तर पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
📊 चिंताजनक आंकड़े (जनवरी 2026 से 21 जून 2026 तक):
कुल सड़क दुर्घटनाएं: 379
गंवाई अपनी जान: 224 लोग
गंभीर रूप से घायल: 247 लोग
इन डराने वाले आंकड़ों पर गंभीर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कड़े एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
🛠️ बैठक में लिए गए मुख्य फैसले और सख्त निर्देश:
सड़क सुधार: PWD को वर्षा ऋतु से पहले सभी गड्ढों को भरने और स्कूलों-कॉलेजों के सामने टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर व ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश।
ब्लैक स्पॉट पर नज़र: दुर्घटना संभावित स्थलों पर तुरंत चेतावनी बोर्ड, संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।
अतिक्रमण पर वार: नगर क्षेत्रों में पार्किंग स्थल चिह्नित होंगे और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। आवारा पशुओं के मालिकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
सख्त चेकिंग अभियान: बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूर्ण रोक। हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर ज़ीरो टॉलरेंस।
अभिभावकों को चेतावनी: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर अब उनके पैरेंट्स को बुलाकर सीधे चेतावनी दी जाएगी।
📢 परिवहन विभाग टोल-फ्री हेल्पलाइन: किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए 1800-1800-151 पर संपर्क करें।
✍️ हमारी अपील: नियम दूसरों के लिए नहीं, आपकी अपनी सुरक्षा के लिए हैं। कृपया वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग ज़रूर करें। रफ्तार से कीमती आपकी जान है!


















