Home आवाज़ न्यूज़ jaunpur News मई चौराहे पर युवक की मौत से सनसनी, हमले के...

jaunpur News मई चौराहे पर युवक की मौत से सनसनी, हमले के आरोप में जांच में जुटी पुलिस

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Jaunpur News :जौनपुर: युवक के अपहरण और लूटपाट का आरोप, पुलिस ने दावों पर उठाए सवाल

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई चौराहे पर सोमवार दोपहर एक युवक की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार सिंह सोमवार को अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने बाजार गए थे। दोपहर में घर लौटते समय मई चौराहे के पास कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा शुभचिंतक घर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने रोका
Next articleलखनऊ कोचिंग सेंटर आग: 15 मृतकों के नाम सामने आए; 4 को निलंबित किया गया और एसआईटी का गठन किया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।