🔊 खबर सुनें
रिपोर्ट: नागेंद्र माली (वशिष्ठपत्रकार) आवाज़ न्यूज़
बदलापुर के इंदिरा चौक पर एक छोटी बच्ची रोती हुई मिली है। पूछताछ के दौरान बच्ची अपने पिता का नाम प्रदीप बता रही है, लेकिन अपना पूरा पता या अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है।
स्थानीय लोगों द्वारा बच्ची की देखभाल की जा रही है तथा उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति इस बच्ची को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया तत्काल बदलापुर इंदिरा चौक पर मौजूद लोगों अथवा नजदीकी पुलिस चौकी से संपर्क करें।
जनहित में अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि बच्ची जल्द से जल्द अपने परिजनों से मिल सके।
📍 स्थान: इंदिरा चौक, बदलापुर





