Home आवाज़ न्यूज़ जंघई फ्लाईओवर निर्माण अंतिम चरण में, सड़क मार्किंग का कार्य शुरू

जंघई फ्लाईओवर निर्माण अंतिम चरण में, सड़क मार्किंग का कार्य शुरू

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। जंघई-मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन जंघई फ्लाईओवर परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। फ्लाईओवर पर गार्डर चढ़ाने का कार्य पूरा होने के बाद अब निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है।

निर्माण कार्य में जुटी स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से फ्लाईओवर को जल्द पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। सड़क मार्किंग शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह परियोजना जल्द ही आम जनता के लिए खोल दी जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर के शुरू होने से जंघई बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही जौनपुर, मछलीशहर और वाराणसी की ओर आवागमन करने वाले लोगों का सफर अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि शेष औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फ्लाईओवर का लोकार्पण कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे वर्षों पुरानी यातायात समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News किराना दुकान के अंदर मिला युवक का शव, गांव में फैली सनसनी
Next articleबाइक सवार किशोर के टक्कर से व्यक्ति घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।